
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। नए अधिकारियों की तबादला सूची में मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अनिरुद्ध प्रताप सिंह का भी स्थानांतरण किया गया है। सूची के अनुसार उन्हें मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) पद से हटाकर उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में उपनिदेशक के पद पर तैनाती दी गई है। अनिरुद्ध प्रताप सिंह की नई जिम्मेदारी कृषि उत्पादन एवं मंडी व्यवस्था से जुड़े विभाग में होगी। अधिकारियों के स्थानांतरण की जारी सूची में उनकी नई तैनाती का उल्लेख किया गया है।


Post Views: 137












Total views : 428538