Select Language :

Home » स्पोर्ट्स » राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल बना चैंपियन, जीता र्स्वण

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल बना चैंपियन, जीता र्स्वण

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। तीर्थनगरी प्रयागराज में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में सहारनपुर मंडल की टीम ने अपने शानदार और आक्रामक खेल के दम पर स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया है। 24 से 28 सितंबर तक चले इस पांच दिवसीय खेल महाकुंभ के रोमांचक फाइनल मुकाबले में सहारनपुर मंडल ने गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ की टीम को 2-1 के कड़े मुकाबले में शिकस्त देकर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता के शुरुआती दौर से ही सहारनपुर के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। टीम ने अपने पूल के सभी मैच जीतकर शान से क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसने आगरा की मजबूत टीम को धूल चटाई। इसके बाद सेमीफाइनल के कड़े मुकाबले में सहारनपुर मंडल ने वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया।
फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा। दोनों टीमों के बीच हर-एक अंक के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन सहारनपुर के खिलाड़ियों ने धैर्य और बेहतरीन तालमेल का परिचय देते हुए निर्णायक लम्हों में बाजी मारी। इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम के कोच रवि कुमार (महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज, मोरना) और शुभम पाल (सीताशरण इंटर कॉलेज, खतौली) के साथ-साथ टीम मैनेजर आकाश कुमार (भारतीय इंटर कॉलेज, नगला मदौड़), रमेश सिंह (जनता इंटर कॉलेज, भोपा) और प्रमोद यादव (इंटर कॉलेज, भोकरहेड़ी) के कुशल मार्गदर्शन को दिया जा रहा है। टीम की इस स्वर्णिम सफलता पर खेल प्रेमियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने खिलाड़ियों एवं प्रबंधन को बधाई दी है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 6 2 8 0 2
Total views : 425796

Follow us on