Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » एचआईवी स्क्रीनिंग और 100 प्रतिशत टीकाकरण से प्रदेश में छाया मुजफ्फरनगर

एचआईवी स्क्रीनिंग और 100 प्रतिशत टीकाकरण से प्रदेश में छाया मुजफ्फरनगर

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं ने प्रदेश स्तर पर एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अगस्त माह की राज्य स्तरीय स्वास्थ्य रैंकिंग में मुजफ्फरनगर ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस चालू वित्तीय वर्ष में अप्रैल से अगस्त के बीच यह तीसरी बार है जब जिले ने प्रदेश में दूसरा स्थान कायम रखा है।
स्वास्थ्य विभाग की अगस्त माह की डैशबोर्ड रैंकिंग में मुजफ्फरनगर ने 0.73 का बेहतरीन कंपोजिट स्कोर प्राप्त किया है। जिले ने एचआईवी स्क्रीनिंग (HIV Screening) और बच्चों के शत-प्रतिशत (100%) पूर्ण टीकाकरण में प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल कर मिसाल कायम की है। इसके अतिरिक्त, गर्भवती महिलाओं की नियमित एएनसी जांच, संस्थागत प्रसव, नवजात शिशु देखभाल और परिवार नियोजन कार्यक्रमों में भी जिले की स्वास्थ्य इकाइयों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
ब्लॉकवार प्रदर्शन की बात करें तो खतौली, चरथावल और पुरकाजी ब्लॉक ने योजनाओं के क्रियान्वयन और स्वास्थ्य मानकों पर जिले में सर्वश्रेष्ठ कार्य किया।
अपर निदेशक ने सीएमओ को दी बधाई
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सहारनपुर मंडल के अपर निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) डॉ. लोकेश चंद्र गुप्ता ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील तेवतिया और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा, “जिले का लगातार शीर्ष स्थानों पर बने रहना यह दर्शाता है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जमीनी स्तर पर समन्वय और समर्पण के साथ काम कर रहे हैं। भविष्य में भी इसी टीम भावना के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता रहनी चाहिए।”
जिले को मिली इस बड़ी उपलब्धि से स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों और कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य आने वाले महीनों में भी अपनी इस रैंकिंग को बरकरार रखते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने का रहेगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 6 1 3 1 8
Total views : 423848

Follow us on