Select Language :

Home » स्वास्थ्य » आयुर्वेद दिवस पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 160 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण

आयुर्वेद दिवस पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 160 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। आयुर्वेद दिवस की थीम स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार के लिए क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग ने स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें 160 छात्राओं को स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
क्षेत्रीय यूनानी एवं आयुर्वेदिक विभाग अधिकारी डॉ. इसमपाल के निर्देश वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज में लगे स्वास्थ्य शिविर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पटेलनगर, लछेड़ा व बघरा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों ने डॉ. रिम्पल चौधरी, डॉ. वरुण चौधरी एवं डॉ. शिप्रा सिंह ने जागरूकता के साथ शुभारंभ किया। इसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भगवान धनवंतरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। शिविर में कुल 160 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें नि:शुल्क औषधियां वितरित की गईं। इस दौरान चिकित्सा अधिकारियों ने बालिकाओं को स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और आयुर्वेद के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही योगाचार्य रविकुमार एवं पूनम वर्मा द्वारा छात्राओं को उनकी शारीरिक समस्याओं और रोगों के अनुसार योग प्राणायाम का परामर्श दिया गया। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता चौधरी एवं कॉलेज के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं बल्कि जीवन जीने की एक कला है, जिसे अपनाकर भावी पीढ़ी को निरोगी और समृद्ध बनाया जा सकता है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 6 6 6 8
Total views : 417411

Follow us on