
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। सीता शरण इंटर कॉलेज खतौली में तहसील स्तरीय अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में खतौली तहसील के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कुंवर सिंह ने छात्रों से परिचय प्राप्त कर तथा उन्हें खेल भावना के साथ खेलने का संदेश देकर किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर छात्रों का चयन जनपद स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इसमें सर शादी लाल इंटर कॉलेज से अमन स्वामी का चयन हुआ। एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंसूरपुर से शिवांश धीमान, अभय और अरनव का चयन हुआ। जनता इंटर कॉलेज गंगधाडी से
अभिनव और आकाश, सीता शरण इंटर कॉलेज खतौली से लकी का चयन जनपद स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ। प्रतियोगिता में प्रदीप लाल, विकास मोतला, विक्रांत, पूजा चौधरी, विकास गौरव एवं अंकित सहित सीता शरण इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक शुभम पाल का विशेष सहयोग रहा।
Post Views: 99













Total views : 417224