
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर | मोरना ब्लॉक के गांव बेहड़ा थ्रू स्थित कंपोजिट विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक सुबोध कुमार को आठवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील व्यवहार करने के आरोप में बीएसए संदीप कुमार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बीईओ सदर ध्यान चंद से जांच कराई गई थी, जिसकी आख्या मिलते ही बीएसए ने यह सख्त कार्रवाई की। जांच के दौरान आरोपी अध्यापक ने खुद का तबादला किसी अन्य विद्यालय में करने की भी गुहार लगाते हुए पत्र लिखा है। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही त्वरित जांच कर आरोपी का पक्ष भी जाना गया, जिसके बाद प्रथम दृष्टया इंचार्ज अध्यापक सुबोध कुमार को निलंबित कर दिया गया है। आगे की जांच जारी है। बता दें कि आरोपी शिक्षक तैनाती विद्यालय के पास वाले गांव के ही निवासी है।
Post Views: 166












Total views : 417224