
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर | नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), देवरिया के पद पर पदोन्नति होने पर कलेक्ट्रेट परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की मुजफ्फरनगर शाखा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। वक्ताओं ने पंकज प्रकाश राठौर के प्रशासनिक कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया। उनका सौम्य व्यवहार और कर्मचारियों के प्रति सहयोगात्मक दृष्टिकोण सदैव स्मरणीय रहेगा।
अपने विदाई संबोधन में पंकज प्रकाश राठौर ने मुजफ्फरनगर में बिताए समय के अनुभवों को साझा करते हुए मिले सहयोग और स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया, जिससे माहौल भावुक हो गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नरेंद्र, प्रशासनिक अधिकारी शेफालिका साहनी, संघ अध्यक्ष अम्मार हैदर, मंत्री मनीष शर्मा, संगठन मंत्री पुष्पेंद्र सिंह, अनिल डाबर, आशीष कुमार, विजय कुमार, विकास शर्मा, कुलदीप कुमार, दिनेश कुमार, धीरज पाल, सचिन त्यागी, गुलफाम अहमद, प्रांजल, अंकुर काकरान, शुभम अरोड़ा त्यागी, प्रिंस जैन, संदीप कुमार, दयाशंकर और सतीश सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें पदोन्नति पर बधाई देते हुए देवरिया में नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
Post Views: 152













Total views : 417224