
लोकपथ लाइव, खतौली (मुजफ्फरनगर)। मुख्यमंत्री द्वारा अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आंगनबाड़ी सहायिकाओं एवं महिला कल्याण विभाग के लाभार्थियों के सम्मान समारोह के क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर में भी जनपद एवं तहसील स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित किए गए। खतौली के बीआरसी परिसर में ब्लॉक प्रमुख खतौली की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं 10 सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। वहीं कुपोषित श्रेणी से बाहर आए 5 बच्चों को पोषण पोटली उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी अत्येन्द्र सिंह , मुख्य सेविकाएं कल्पना, प्रीति एवं वैशाली, खंड शिक्षा अधिकारी खतौली पंकज अग्रवाल, एआरपी राखी चौधरी तथा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गौरव चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सेविका कल्पना ने किया।
Post Views: 126












Total views : 412743