Select Language :

Home » एजुकेशन » डीएवी कॉलेज में शिक्षक संघ चुनाव संपन्न, डॉ. कुलदीप सिंह बने अध्यक्ष

डीएवी कॉलेज में शिक्षक संघ चुनाव संपन्न, डॉ. कुलदीप सिंह बने अध्यक्ष

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। डी. ए. वी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर में शिक्षक संघ कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को सौहार्दपूर्ण, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव समिति ने शिक्षक संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के परिणाम घोषित किए।
चुनाव में डॉ. कुलदीप सिंह अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं डॉ. सहदेव कुमार ने सचिव पद पर कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की।
शिक्षक संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में डॉ. विष्णु सिंह एवं डॉ. संजीव त्रिपाठी उपाध्यक्ष, जबकि डॉ. शैलजा सिंह एवं डॉ. सचिन कुमार सह सचिव चुने गए। डॉ. आशिफ मोहम्मद कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी
  • अध्यक्ष: डॉ. कुलदीप सिंह (निर्विरोध)
  • सचिव: डॉ. सहदेव कुमार
  • उपाध्यक्ष: डॉ. विष्णु सिंह एवं डॉ. संजीव त्रिपाठी (निर्विरोध)
  • सह सचिव: डॉ. शैलजा सिंह एवं डॉ. सचिन कुमार (निर्विरोध)
  • कोषाध्यक्ष: डॉ. आशिफ मोहम्मद (निर्विरोध)
चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए प्रो. देवेश त्यागी को चुनाव समिति का संयोजक बनाया गया था। समिति में प्रो. ओम दत्त, प्रो. अमित मालिक एवं डॉ. सतेन्दर कुमार सदस्य के रूप में शामिल रहे। चुनाव के दौरान मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. सुभाष चंद्रा ने ऑब्जर्वर के रूप में मौजूद रहकर चुनाव प्रक्रिया का पर्यवेक्षण किया।
इस अवसर पर मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. जयविंदर तोमर एवं कोषाध्यक्ष डॉ. वंदना वर्मा की विशेष उपस्थिति रही।
चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद डॉ. जयविंदर तोमर एवं डॉ. सुभाष चंद्रा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से महाविद्यालय के शैक्षणिक विकास को आगे बढ़ाने तथा शिक्षक हितों की रक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
चुनाव समिति के संयोजक प्रो. देवेश त्यागी ने चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग देने के लिए महाविद्यालय के सभी शिक्षक साथियों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 1 0 2 7
Total views : 409977

Follow us on