
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में नवप्रवेशित बीटेक विद्यार्थियों के इंडक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत एक विशेष प्रेरणादायी गेस्ट लेक्चर हाऊ टू इंजीनियर लाइफ का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, जीवन मूल्यों को सुदृढ़ करने और उनके भविष्य की सही दिशा निर्धारित करना रहा।
समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे संस्थान के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों को जीवन को एक सुनियोजित परियोजना की तरह समझने और अपने भविष्य को स्वयं गढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. एसएसी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि इंजीनियरिंग केवल मशीनों, तकनीक और तकनीकी समस्याओं के समाधान तक ही सीमित नहीं है, बल्कि एक सच्चा इंजीनियर वही है जो अपने जीवन को भी सही दिशा, स्पष्ट उद्देश्य और अनुशासन के साथ इंजीनियर कर सके।
विषय को छात्रों के दृष्टिकोण से जोड़ते हुए चेयरमैन ने समझाया कि जिस तरह किसी भी इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट की सफलता के लिए योजना, डिजाइन, कार्यान्वयन, परीक्षण और निरंतर सुधार की प्रक्रिया आवश्यक होती है। इस दौरान डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ जीवन कौशल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल डिग्री या अच्छे अंक ही काफी नहीं हैं। अंत में उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों व अभिभावकों का सम्मान करने, समय का सदुपयोग करने और स्व-अभियांत्रिकी पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रेरित किया कि छात्र इन चार वर्षों का उपयोग केवल परीक्षा पास करने के लिए नहीं, बल्कि ज्ञान, कौशल, चरित्र और आत्मविश्वास का सर्वांगीण विकास करने में लगाएं। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. कुलश्रेष्ठ द्वारा साझा किए गए अनुभवों और प्रेरणादायी संदेशों के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Post Views: 132













Total views : 409977