Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » MDA का बड़ा एक्शन: 11 बीघा अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, 9 निर्माण सील

MDA का बड़ा एक्शन: 11 बीघा अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, 9 निर्माण सील

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (MDA) ने अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल की प्रेरणा और प्राधिकरण की उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या के आदेशों के अनुपालन में विकास क्षेत्र जोन-3, 4 व 5 में 10 अवैध निर्माण स्थलों के खिलाफ ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मिमलाना रोड स्थित अनवर स्टार पैलेस के पीछे करीब 11 बीघा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। वहीं रामपुर तिराहे पर अवैध कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर बनाए गए मुख्य द्वार को भी ध्वस्त किया गया।

How to Make a News Portal

प्राधिकरण की टीम ने खांजापुर, शामली रोड पर करीब 500 वर्गमीटर में बने व्यावसायिक हॉल को सील किया। रुड़की रोड स्थित श्रीराम कटोरी द्वार के पास करीब 100 वर्गमीटर में बनी चार दुकानों और करीब 75 वर्गमीटर में बने भूतल व प्रथम तल के व्यावसायिक निर्माण को भी सील किया गया। रामलीला टिल्ला में करीब 125 वर्गमीटर में बनी छह दुकानों, शाहबुद्दीनपुर रोड पर करीब 200 वर्गमीटर में बनी चार दुकानों व प्रथम तल के आवासीय निर्माण को सील किया गया।

इसके अलावा एनएच-58 बाईपास पर गणपति ढाबे से पहले करीब 180 वर्गमीटर में बने दो व्यावसायिक हॉल, हरिद्वार रोड पर गणपति ढाबे के निकट करीब 450 वर्गमीटर में बने दो व्यावसायिक हॉल तथा शिव ढाबा, हरिद्वार रोड के पास करीब 300 वर्गमीटर में दीवारें व कॉलम खड़े कर किए जा रहे व्यावसायिक निर्माण के खिलाफ भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।

प्राधिकरण के अनुसार संबंधित भू-स्वामियों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। चालानी कार्रवाई के बाद सील और ध्वस्तीकरण के आदेश भी जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद अवैध निर्माण नहीं हटाए गए। इसके बाद 2 सितंबर को 10 स्थलों पर कार्रवाई की गई। सीलिंग और ध्वस्तीकरण के दौरान सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्राधिकरण की टीम के साथ पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 1 0 2 7
Total views : 409977

Follow us on