Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर में पेपर मिलों को प्रदूषण नियंत्रण के निर्देश, वेस्ट निस्तारण और धूल नियंत्रण पर जोर

मुजफ्फरनगर में पेपर मिलों को प्रदूषण नियंत्रण के निर्देश, वेस्ट निस्तारण और धूल नियंत्रण पर जोर

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। भोपा रोड और जौली रोड और जानसठ रोड स्थित पेपर मिलों में प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा राज्य बोर्ड एवं सीएक्यूएम (CAQM) द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को पेपर मिल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ वर्कशॉप एवं बैठक आयोजित की गई। मैसर्स बिंदलास पेपर प्राइवेट लिमिटेड के मीटिंग हॉल में आयोजित बैठक में क्षेत्र के ग्राम मिखयाली, चांदपुर एवं भंडूरा के ग्रामीणों की ओर से पेपर मिलों के खिलाफ वायु प्रदूषण संबंधी शिकायतों को भी गंभीरता से लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

How to Make a News Portal

यूपी में 332 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार

वर्कशॉप में सीएक्यूएम के निर्देश संख्या 11-18 के तहत Construction & Demolition Waste का नियमानुसार अनुपालन करने, उद्योगों में बॉयलर पर स्थापित वायु प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा चिमनियों से होने वाले उत्सर्जन की निगरानी के लिए लगाए गए कैमरों और ओसीईएमएस को सुचारू रूप से चलाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा आरडीएफ के रखरखाव, परिवहन एवं उपयोग को निर्धारित नियमों के अनुसार करने तथा उद्योगों से निकलने वाली राख का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सड़क किनारे धूल के उत्सर्जन को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी उपाय अपनाने, उद्योगों में उत्प्रवाह शुद्धिकरण संयंत्र को लगातार संचालित रखने तथा पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता करने और वृक्षारोपण कराने के लिए भी पेपर मिल प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त भोपा रोड एवं जौली रोड के किनारे पड़े वेस्ट को चिन्हित कर संबंधित उद्योगों से उसका शीघ्र निस्तारण कराने तथा धूल नियंत्रण के लिए आवश्यक प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 2 6 7 2
Total views : 398926

Follow us on