
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जी. डी. गोयनका स्कूल में प्री-प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस अत्यंत देशभक्ति, उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संपूर्ण विद्यालय प्रांगण राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज की आन-बान-शान के रंग में रंगा नजर आया।
आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने मधुर देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित सभी लोगों के हृदयों में देशप्रेम की भावना को जागृत किया। इसके साथ ही बच्चों ने ऊर्जावान एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिनमें भारत की विविध संस्कृति, एकता और गौरव की अनुपम झलक देखने को मिली। स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों एवं वीर स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक लघु नाटिकाओं और रोल-प्ले की प्रस्तुतियों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया।
समारोह के दौरान बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से स्वतंत्रता, त्याग, एकता और राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता का गहरा संदेश दिया। विद्यार्थियों की आत्मविश्वास से भरी इन प्रस्तुतियों ने यह साबित कर दिया कि नई पीढ़ी अपने देश के इतिहास तथा महान बलिदानों के प्रति जागरूक है और उनसे सही प्रेरणा ले रही है।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय पर्व बच्चों के चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये आयोजन बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन, एकता और नैतिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं तथा उन्हें भविष्य में देश का एक सजग व आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।
Post Views: 62













Total views : 398572