Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » कांवड़ियों के लिए घुटनों तक पानी में उतरे DM-SSP, मशीनों से खत्म कराया शिवचौक का जलभराव

कांवड़ियों के लिए घुटनों तक पानी में उतरे DM-SSP, मशीनों से खत्म कराया शिवचौक का जलभराव

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। सावन की भारी बारिश के बीच जब शिवचौक पर जलभराव ने कांवड़ियों की राह में मुश्किल खड़ी की, तब कागजी निर्देशों की जगह प्रशासनिक संवेदनशीलता धरातल पर तैरती नजर आई। कांवड़ पदयात्रियों के दर्द और सुरक्षा की परवाह करते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा दफ्तरों का आराम छोड़ खुद घुटने तक भरे पानी में उतर गए। शीर्ष अधिकारियों को मौके पर मुस्तैद और पानी में खड़ा देख मातहत अधिकारी भी तुरंत अलर्ट मोड पर आ गए और युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू हुआ। अफसरों ने अत्याधुनिक पंपिंग मशीनों को मौके पर लगवाकर बारिश थमते ही पूरे पानी की रिकॉर्ड समय में निकासी सुनिश्चित की। खाकी और प्रशासन के इस अनूठे ‘देवदूत’ रूप ने न केवल कांवड़ यात्रा को बिना किसी विघ्न के सुरक्षित और सुचारु बनाए रखा, बल्कि लाखों शिवभक्तों का दिल भी जीत लिया।
शिवचौक से लेकर कंट्रोल रूम तक मुस्तैदी, पीए सिस्टम से दी राहत की जानकारी
निरीक्षण के दौरान डीएम व एसएसपी सहित प्रशासनिक टीम ने सीधे ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाएं संभालीं। जलभराव वाली सड़कों पर पानी निकासी का काम खुद सामने खड़े होकर पूरा कराया। डीएम उमेश कुमार मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार ने  शिवचौक स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम पहुंचे। वहाँ सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे जनपद के कांवड़ मार्गों और संवेदनशील प्वाइंट्स की स्थिति को देखा गया।
एसएसपी ने सिस्टम संभाल श्रद्धालुओं में भरा जोश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने खुद सिस्टम संभालकर कांवड़ियों और आम श्रद्धालुओं से संवाद किया। उन्होंने शिवचौक व आसपास के सड़कों पर घुटनों तक भरे पानी के बीच चलकर  शिवभक्तों को आश्वस्त किया और मार्गदर्शन किया।  जलभराव वाले स्थलों से अत्याधुनिक मशीनों के जरिए पानी पूरी तरह से निकाल दिया गया है, जिसके बाद शिवचौक की परिक्रमा कांवड़ियों के लिए आसान हुई। डीएम भी जलभराव के बीच सड़कों पर रहे। शिवचौक का पानी कम होने तक दोनों अधिकारी ग्राउंड पर जमे रहें।
मुजफ्फरनगर पुलिस और प्रशासन के इस मानवीय रुख, जमीनी सक्रियता और तत्काल राहत कार्य की बदौलत कांवड़ यात्रा 2026 निर्विघ्न, सुरक्षित और उल्लासपूर्ण माहौल में आगे बढ़ रही है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 1 1 5 5
Total views : 396913

Follow us on