Select Language :

Home » Uncategorized » मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर कांवड़ियों पर बरसे फूल, सीएम योगी ने हेलीकॉप्टर से किया शिवभक्तों का अभिनंदन

मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर कांवड़ियों पर बरसे फूल, सीएम योगी ने हेलीकॉप्टर से किया शिवभक्तों का अभिनंदन

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। श्रावण मास में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्यों की ओर जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों का शनिवार को मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर ने शिव चौक के ऊपर चक्कर लगाया और इस दौरान कांवड़ियों पर पुष्प बरसाए गए। शिवभक्तों ने भी मुख्यमंत्री के इस अभिवादन का उत्साह के साथ स्वागत किया।

How to Make a News Portal

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का भी जायजा लिया। हेलीकॉप्टर से शिव चौक सहित कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते हुए उन्होंने प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं को परखा। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए अधिकारियों द्वारा किए गए इंतजामों का भी हवाई अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के शिव चौक पहुंचने और कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा किए जाने से कांवड़ यात्रा के माहौल में उत्साह और उमंग का नजारा देखने को मिला

शिव चौक पर जुटे रहे लोग और भाजपा कार्यकर्ता

मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के आने की सूचना के बाद शिव चौक पर बड़ी संख्या में लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, श्री मोहन तायल, जगदीश पांचाल,राधे वर्मा, विशाल अग्रवाल आदि भाजपाई मौजूद रहे। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया की फूल बरसना जरूरी नहीं, मुख्यमंत्री का आना जरूरी है ।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 8 4 1 4
Total views : 419649

Follow us on