
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को मुजफ्फरनगर शहर के ऐतिहासिक स्थल शिव चौक पर शिवभक्त कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक ने श्रद्धालु कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।


इस दौरान बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने शिव चौक से होकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। सांसद ने श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए उनके उत्साह और आस्था की सराहना की। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उन पर पुष्पवर्षा की और यात्रा के सफल एवं सकुशल संपन्न होने की कामना की।

वंही शिव चौक पर स्वागत कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कांवड़ियों ने भी स्वागत से अभिभूत होकर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष लगाए। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।











Total views : 392515