Select Language :

Home » एजुकेशन » मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के नए पदाधिकारी घोषित

मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के नए पदाधिकारी घोषित

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन की जनपद इकाई की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया आज सकुशल संपन्न हो गई। स्थानीय स्तर पर आयोजित चुनाव में लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण माहौल के बीच सर्वसम्मति से नई टीम का चुनाव किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया।
चुनावी प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से मनीष भाटिया को जनपदीय अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। इसके साथ ही कार्यकारिणी में श्रीमती शैली को उपाध्यक्ष, राहुल पाल को सचिव, विजय कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा प्रियांशु पाल को ऑडिटर पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नई कार्यकारिणी की घोषणा होते ही संगठन के सदस्यों और साथी विभागीय कर्मचारियों में भारी उत्साह देखा गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर कर्मचारियों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी संगठन की एकजुटता बनाए रखते हुए कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ काम करेगी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 5 8 3 6
Total views : 388480

Follow us on