Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » रोटरी क्लब संस्कृति ने किया कंप्यूटर लैब व वाटर कूलर का लोकार्पण

रोटरी क्लब संस्कृति ने किया कंप्यूटर लैब व वाटर कूलर का लोकार्पण

लोकपथ लाइव, मुज़फ्फरनगर। रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर संस्कृति द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण और बड़े प्रकल्पों का सफलतापूर्वक लोकार्पण किया गया। क्लब ने एक ओर जहाँ शिक्षा के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए कंप्यूटर लैब स्थापित की, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी में आमजन की प्यास बुझाने के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था कर सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल पेश की है।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में पटेल नगर स्थित आर्य भारती विद्या मंदिर में स्वर्गीय विजेन्द्र कुमार जिंदल जी की पावन स्मृति में भव्य कंप्यूटर लैब का लोकार्पण किया गया। इसके उपरांत नई मंडी के वकील रोड पर आम जनता की सुविधा के लिए एक आधुनिक वाटर कूलर का उद्घाटन संपन्न हुआ। इन दोनों ही प्रकल्पों के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आरटीएन. पायल गौर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पीडीजी आरटीएन. डी.के. शर्मा उपस्थित रहे। दोनों ही मुख्य अतिथियों ने क्लब के इन सेवा कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया और क्लब की बेदाग कार्यशैली, अनुशासन व समाज के प्रति अटूट समर्पण की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
आत्मनिर्भर सेवा मॉडल अन्य क्लबों के लिए प्रेरणास्रोत: डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अपने संबोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आरटीएन. पायल गौर ने क्लब की पीठ थपथपाते हुए कहा कि रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर संस्कृति इस वर्ष अपने कार्यों के दम पर डिस्ट्रिक्ट के शीर्ष क्लबों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा। उन्होंने विशेष रूप से क्लब द्वारा बिना किसी बाहरी मदद के, सेल्फ-फंडिंग (आत्मनिर्भर) के माध्यम से किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह आत्मनिर्भर मॉडल अन्य रोटरी क्लबों के लिए भी एक महान प्रेरणास्रोत है और सभी को समाज सेवा के ऐसे ही स्वावलंबी कार्य करने चाहिए।
एम्स अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी ऑनलाइन जिम्मेदारी निभाते रहे क्लब डायरेक्टर इस भव्य आयोजन के बीच क्लब के डायरेक्टर पीपी आरटीएन. प्रशांत जैन (PHF+3) के समर्पण की हर तरफ चर्चा रही। सुबह 5:00 बजे एक अत्यंत आवश्यक चिकित्सा कारणवश उन्हें एम्स अस्पताल जाना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपने दायित्वों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। अस्पताल जाने से पहले उन्होंने पिछली पूरी रात जागकर कार्यक्रम से जुड़ी अपनी सभी जिम्मेदारियाँ पूरी निष्ठा से पूर्ण कीं। यही नहीं, अस्पताल के बेड से भी वे लगातार ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े रहे और हर व्यवस्था का समन्वय करते रहे। उनका यह जज्बा इस बात का जीवंत उदाहरण बना कि सेवा का भाव केवल मंच पर रहने से नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने से सिद्ध होता है।
क्लब की पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों को सराहा: कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने क्लब अध्यक्ष आरटीएन. संजीव कुमार जिंदल, सचिव आरटीएन. सक्षम गर्ग, कोषाध्यक्ष आरटीएन. कृष्ण मोहन सिंघल सहित उपस्थित सदस्य आरटीएन. विवेक गोयल, आरटीएन. डॉ. गौरव पाठक एवं आरटीएन. पीयूष गोयल के सामूहिक प्रयासों व टीमवर्क को सराहा। डिस्ट्रिक्ट टीम से आरटीएन. विशाल कालरा, आरटीएन. अंकित मित्तल, आरटीएन. अनिल प्रकाश, आरटीएन. रविंद्र सिंह, आरटीएन. नितिन जैन एवं आरटीएन. अरविंद गर्ग ने भी कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अंत में क्लब अध्यक्ष संजीव कुमार जिंदल ने सभी अतिथियों और सम्मानित रोटेरियन्स का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितैषी कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 4 1 7 9
Total views : 386131

Follow us on