Select Language :

Home » एजुकेशन » महिला प्रधानाचार्या पर मुकदमे के विरोध में भड़के शिक्षक

महिला प्रधानाचार्या पर मुकदमे के विरोध में भड़के शिक्षक

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के वैदिक पुत्री  कन्या पाठश्इाला में वोकेशनल ट्रेनर (शिक्षिका) से नियुक्ति के नाम पर प्रबंधक द्वारा की गई अश्लीलता और शारीरिक संबंध बनाने के दबाव का मामला अब पूरी तरह तूल पकड़ चुका है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जहां मुख्य आरोपी प्रबंधक अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर बाद में जमानत पर रिहा कर दिया, वहीं इस मामले में सह-आरोपी बनाई गईं विद्यालय की प्रधानाचार्या राजेश कुमारी के समर्थन में अब शिक्षक समाज खुलकर मैदान में उतर आया है। शनिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले वैदिक पुत्री पाठशाला में एक आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें प्रधानाचार्या पर दर्ज किए गए मुकदमे की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन को सीधे तौर पर चेतावनी दी गई।
बैठक में आक्रोशित शिक्षकों ने हुंकार भरते हुए कहा कि प्रधानाचार्या स्वयं एक सम्मानित महिला हैं, ऐसे में वे किसी अन्य महिला सहकर्मी के खिलाफ इस तरह की घिनौनी साजिश में कैसे शामिल हो सकती हैं। शिक्षक नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह पूरा विवाद सीधे तौर पर विद्यालय प्रबंधक और आरोप लगाने वाली शिक्षिका के बीच का है, जिसमें प्रधानाचार्या को जबरन घसीटा जा रहा है। उन्होंने मांग की कि पुलिस प्रशासन तत्काल प्रधानाचार्या का मानसिक उत्पीड़न बंद करे।
शिक्षक संघ ने दो टूक लहजे में चेतावनी दी है कि यदि प्रधानाचार्या राजेश कुमारी की गिरफ्तारी की गई या उन्हें प्रताड़ित किया गया, तो माध्यमिक शिक्षा विभाग के तमाम शिक्षक एकजुट होकर नई मंडी थाने का घेराव करेंगे और एक विशाल प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। गौरतलब है कि जहां एक ओर मुख्य आरोपी प्रबंधक अरविंद कुमार अपनी जमानत करा चुका है, वहीं प्रधानाचार्या राजेश कुमारी ने अभी तक इस मामले में जमानत नहीं कराई है। इस महत्वपूर्ण बैठक में शिक्षक नेता राहुल कुशवाह, शैली रंजन, निधि कुमारी, राजेश कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 2 7 7 2
Total views : 383623

Follow us on