Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » कांवड़ यात्रा में डीजीपी का मुजफ्फरनगर दौरा, शिव चौक से पुलिस लाइन तक लिया जायजा

कांवड़ यात्रा में डीजीपी का मुजफ्फरनगर दौरा, शिव चौक से पुलिस लाइन तक लिया जायजा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा-2026 और श्रावण शिवरात्रि के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने रविवार को मुजफ्फरनगर पहुंचकर शिव चौक सहित प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली जनपदों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश दिए।

How to Make a News Portal

डीजीपी राजीव कृष्ण ने शिव चौक पर कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन, कांवड़ कंट्रोल रूम, सीसीटीवी और ड्रोन निगरानी, पुलिस बल की तैनाती तथा यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।

इसके बाद रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली की कांवड़ यात्रा तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में मुजफ्फरनगर के सभी अधिकारी और क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे, जबकि सहारनपुर और शामली के अधिकारी ऑनलाइन जुड़े। तीनों जनपदों के पुलिस अधीक्षकों ने तैयारियों का प्रस्तुतीकरण दिया और डीजीपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों से सीधे संवाद कर फीडबैक लिया।

डीजीपी ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान हर संभावित स्थिति के लिए पहले से रिस्पॉन्स प्लान तैयार रखा जाए। विशेष रूप से आतंकवाद-रोधी परिदृश्यों और अन्य आपात परिस्थितियों में एटीएस सहित विशेष पुलिस बलों की भूमिका स्पष्ट हो तथा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण एवं विस्तृत ब्रीफिंग दी जाए।

उन्होंने बाहरी जनपदों और अन्य राज्यों से आने वाले पुलिस बल के लिए आवास, भोजन, संचार और अन्य सुविधाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए। साथ ही राज्य सीमा पर श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक नागरिक सुविधाओं से युक्त होल्डिंग एरिया विकसित करने पर भी जोर दिया।

बैठक के बाद डीजीपी राजीव कृष्ण ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण भी किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 2 7 8
Total views : 378800

Follow us on