Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » ड्रग इंस्पेक्टर का स्वागत, नशीली दवा बिक्री पर दी हिदायत

ड्रग इंस्पेक्टर का स्वागत, नशीली दवा बिक्री पर दी हिदायत

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से बुधवार को महावीर चौक के समीप अग्रवाल मार्केट स्थित संगठन कार्यालय पर एक विशेष सभा हुई। इसमें औषधि निरीक्षक देशबंधु विमल के विभागीय कार्यभार ग्रहण करने पर उनसे दवा व्यापारियों ने वार्ता की। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान के नेतृत्व में दवा व्यापारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने नए औषधि निरीक्षक का स्वागत करते हुए यहां की समस्याओं से भी अवगत कराया। सभी कार्यकारिणी सदस्यों का औपचारिक परिचय भी कराया गया।
कार्यक्रम में पहुंचे औषधि निरीक्षक देशबंधु विमल ने दवा व्यापारियों को सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ईमानदारी और नियमों के तहत सही कार्य करने वाले किसी भी दवा व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा और उन्हें मेरा पूरा सहयोग रहेगा। हालांकि, उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि नकली और नशीली दवाओं की अवैध बिक्री करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। संगठन के सहयोग से ऐसे अवैध कार्यों को पूरी तरह बंद कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान प्रमोद मित्तल, सतपाल सिंह, डॉ. आर.के. गुप्ता, सुधीर मटरोजा, शक्ति सलूजा, मनोज कालरा, जुगल किशोर, प्रमोद पोपली, मनोज गर्ग, सुबोध जैन, दिव्य प्रताप सोलंकी, सतीश तायल, सचिन त्यागी, नरेंद्र सैनी, पंकज तनेजा, प्रवीण बालियान, सुशील कश्यप, ओमपाल प्रजापति, मुकेश शर्मा, कुलदीप शर्मा, संदीप चौहान, संजीव वर्मा, प्रवीण गर्ग, रविंद्र छाबड़ा, राजीव चौधरी और श्री ओम सोलंकी सहित संगठन के कई पदाधिकारी व दवा व्यापारी मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 8 0 4 0
Total views : 372844

Follow us on