Select Language :

Home » राजनीति » शामली रेलवे स्टेशन की बदली सूरत: अमृत भारत योजना में 24.95 करोड़ से हुआ भव्य पुनर्विकास

शामली रेलवे स्टेशन की बदली सूरत: अमृत भारत योजना में 24.95 करोड़ से हुआ भव्य पुनर्विकास

शामली रेलवे स्टेशन की बदली सूरत: अमृत भारत योजना में 24.95 करोड़ से हुआ भव्य पुनर्विकास
बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए लिफ्ट व रैंप की सौगात: फुट ओवर ब्रिज और नई पार्किंग और अन्य अत्याधुनिकक यात्री सुविधाएं
लोकपथ लाइव, नई दिल्ली: भारतीय रेलवे के दिल्ली मंडल के अंतर्गत आने वाले शामली रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो चुका है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत 24.95 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट से इस स्टेशन को अत्याधुनिक और वैश्विक स्तर की सुविधाओं से लैस किया गया है। इस पुनर्विकास परियोजना का मुख्य उद्देश्य शामली और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए सफर को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक बनाना है।

How to Make a News Portal

दिल्ली मंडल के शामली रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास 24.95 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है, जो स्टेशन का पुनर्विकास अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किया गया है। शामली रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेलवे की एक प्रमुख परियोजना है। इस परियोजना का उद्देश्य संपर्क और पहुंच में सुधार के इरादे से देश भर के रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण करना है। यह ऐतिहासिक बदलाव शामली से यात्रा करने वाले लाखों दैनिक और लंबी दूरी के यात्रियों के अनुभव को पूरी तरह बदल देगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस आधुनिकीकरण से क्षेत्र में व्यापार और आवागमन को एक नई रफ्तार मिलेगी।

बुनियादी ढांचे में हुआ व्यापि बदलाव
स्टेशन के पुनर्विकास में न केवल सुंदरता बल्कि उपयोगिता पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। स्टेशन के मुख्य भवन का पूरी तरह से नवीनीकरण कर उसे नया और आकर्षक रूप दिया गया है। यात्रियों की गाड़ियों की व्यवस्थित आवाजाही और सुरक्षा के लिए एक नया सर्कुलेटिंग एरिया और आधुनिक पार्किंग क्षेत्र विकसित किया गया है। इसके अलावा, स्टेशन परिसर के बाहर सड़कों और फुटपाथों को भी सुधारा गया है ताकि आसपास के क्षेत्रों से स्टेशन तक पहुंचना बेहद आसान हो सके।

12 मीटर चौड़ा एफओबी और दो नई लिफ्ट की सुविधा
यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें एक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित पहुंचाने के लिए 12 मीटर चौड़ा नया फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) तैयार किया गया है। इसके साथ ही स्टेशन पर दो आधुनिक लिफ्ट भी लगाई गई हैं। यह लिफ्ट विशेष रूप से बुजुर्गों, बीमार यात्रियों और भारी सामान लेकर चलने वाले लोगों के लिए बेहद मददगार साबित होंगी। स्टेशन भवन का नवीनीकरण के तहतत एक नया पार्किंग क्षेत्र विकसित किया गया है। एक नया सर्कुलेटिंग एरिया बनाया गया है। एक नया प्रतीक्षालय और शौचालय ब्लॉक विकसित किया गया है।

यात्री सुविधाओं का आधुनिकीकरण
प्लेटफॉर्म पर धूप और बारिश से बचाव के लिए नए शेल्टर लगाए गए हैं और प्लेटफॉर्म की सतह को दुरुस्त कर चमकाया गया है। ट्रेन का इंतजार करने वाले मुसाफिरों के लिए सर्वसुविधायुक्त नया प्रतीक्षालय (वेटिंग हॉल) और एक नया शौचालय ब्लॉक बनाया गया है। प्लेटफॉर्म शेल्टर और प्लेटफॉर्म सतह में सुधार किया गया है। दिव्यांगजनों के लिए व्यापक सुविधाएं प्रदान की गई हैं, जिनमें एंट्री रैंप, टैक्टाइल पाथवे, सुगम्य शौचालय, वाटर बूथ, पार्किंग और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। दो लिफ्ट लगाई गई हैं जो यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को लाभान्वित करेंगी।

दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्रबंध
शामली रेलवे स्टेशन को पूरी तरह से ‘बाधा मुक्त’ (सुगम्य) बनाने के लिए दिव्यांग यात्रियों की जरूरतों का विशेष ख्याल रखा गया है। स्टेशन पर उनके लिए एंट्री रैंप, दृष्टिबाधितों के लिए टैक्टाइल पाथवे (स्पर्श मार्ग), विशेष रूप से डिजाइन किए गए शौचालय, वाटर बूथ और आरक्षित पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 8 0 4 0
Total views : 372842

Follow us on