Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » बच्चों को शिक्षित बनाकर देश सेवा के लिए समर्पित करें: मोहसिन रजा

बच्चों को शिक्षित बनाकर देश सेवा के लिए समर्पित करें: मोहसिन रजा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: ऑल इंडिया मोमिन अंसारी समाज के पांचवें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को जिला चिकित्सालय के सामने स्थित शाकुंतलम पैलेस में भव्य कौमी एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिन रज़ा ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और कुरीतियों के उन्मूलन पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुफ्ती मुजीबुर्रहमान कासमी ने की तथा संचालन संगठन के प्रदेश महामंत्री डॉ. असजद अंसारी ने किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिन रज़ा ने शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी रीढ़ बताया। उन्होंने समाज के लोगों से फिजूलखर्ची पूरी तरह बंद करने की अपील करते हुए कहा कि इस धन का उपयोग बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस-पीसीएस) जैसे पदों पर पहुंचाने का संकल्प लेना होगा। देश सेवा को सर्वोपरि बताते हुए उन्होंने कहा, “जब भी देश को हमारी जरूरत पड़े, हम सबसे आगे खड़े दिखाई दें। बच्चों को शिक्षित और संस्कारित बनाकर राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित करना ही सबसे बड़ा निवेश है।”
संगठन के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव ताहिर हुसैन अंसारी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा, नशाखोरी और शादियों में फिजूलखर्ची जैसी बुराइयां समाज को अंदर से खोखला कर रही हैं। उन्होंने आह्वान किया कि सम्मान और तरक्की का रास्ता सिर्फ शिक्षा से होकर गुजरता है, इसलिए हमें इन सामाजिक बुराइयों को जड़ से खत्म कर शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाना होगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद इरफान अंसारी सहित अन्य वक्ताओं ने संगठन की पांच वर्षों की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि ऑल इंडिया मोमिन अंसारी समाज उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और झारखंड समेत देश के 10-11 राज्यों में सामाजिक एकता, दहेज उन्मूलन और शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है। इस दौरान संगठन विस्तार के तहत मोहम्मद उस्मान गनी को मेरठ का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम को रिटायर्ड विंग कमांडर ए.एच. अंसारी, मंडल अध्यक्ष डॉ. अली शेर अंसारी, बार संघ के पूर्व अध्यक्ष वसी अंसारी एडवोकेट, उस्मान गनी, रवीश आलम, राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहम्मद रिजवान, जिला अध्यक्ष कय्यूम अंसारी और जिला मीडिया प्रभारी तनवीर आलम ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला सचिव इकबाल अंसारी, मौलाना सिकंदर आजम (दिल्ली), रिहान अंसारी, हाजी सरवर, इस्तकार अंसारी (पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष), फरमान अंसारी, आजम प्रधान, मोहम्मद सुलेमान, फुरकान प्रधान, कामिल अंसारी, इरशाद अंसारी (हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष), जमील अंसारी, नसीम अंसारी, आस मोहम्मद एडवोकेट, मतलूब अंसारी, चौधरी मुस्तकीम सभासद, मोहम्मद आसिम, नाजिम, शहाबुद्दीन, डॉ. मोहम्मद अम्मार, मोहम्मद इस्तकार प्रधान और शमीम अंसारी (दिल्ली) सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 9 5 7
Total views : 404946

Follow us on