Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » पुलिस लाइन पहुंचे एसएसपी, पुलिस आवासों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पुलिस लाइन पहुंचे एसएसपी, पुलिस आवासों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। लगातार हो रही वर्षा के बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित पुलिस आवासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवासों में जलभराव, जल निकासी व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का मौके पर परीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

How to Make a News Portal

एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लगातार बारिश को देखते हुए पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। जलभराव और अन्य संभावित समस्याओं का समय रहते प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आवासीय परिसर सुरक्षित एवं व्यवस्थित बना रहे।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध/लाइन इन्दु सिद्धार्थ, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र कराने का भरोसा दिलाया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 7 0 4 5
Total views : 369043

Follow us on