
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी गीतेश चंद्र ने शाहवली स्थित 22.0 एमएलडी क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली, संचालन व्यवस्था तथा अपशिष्ट जल शोधन की प्रक्रिया का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्लांट के नियमित संचालन, रखरखाव और पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन की जानकारी प्राप्त की गई। क्षेत्रीय अधिकारी गीतेश चंद्रा ने प्लांट के संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण का उद्देश्य एसटीपी के प्रभावी संचालन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना रहा।

Post Views: 159












Total views : 360309