Select Language :

Home » गाजियाबाद » गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में दो सुपरवाइजर सस्पेंड

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में दो सुपरवाइजर सस्पेंड

लोकपथ लाइव, गाजियाबाद। अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करते हुए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष (वीसी) नन्द किशोर कलाल ने बड़ी कार्रवाई की है। वीसी ने कार्य में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में दो सुपरवाइजरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही संबंधित जोन के सहायक अभियंता (एई) और अवर अभियंता (जेई) को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। प्रवर्तन जोन प्रभारियों व सहायक अभियंताओं की समीक्षा बैठक के दौरान वीसी ने कड़े लहजे में अधिकारियों को क्षेत्र में बन रहे अवैध वेयर हाउस और औद्योगिक निर्माणों पर एक महीने के भीतर हर हाल में ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
 जीडीए वीसी नन्द किशोर कलाल ने मीडिया को बताया कि जोन-3 में अवैध रूप से वेयर हाउस बनाए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रवर्तन टीम को मौके पर भेजा गया, जिसने अवैध निर्माण को ध्वस्त करते हुए उसे सील कर दिया।  इस मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर जोन-3 के सुपरवाइजर योगेश साहनी को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि संबंधित एई और जेई से जवाब-तलब किया गया है।
इसी प्रकार, जोन-4 क्षेत्र से भी लगातार बहुमंजिला इमारतों सहित कई अन्य व्यावसायिक अवैध निर्माणों की शिकायतें प्राधिकरण को मिल रही थीं। वीसी के निर्देश पर कराई गई गोपनीय जांच में ये सभी शिकायतें बिल्कुल सही पाई गईं। इसके बाद प्राधिकरण ने सख्त कदम उठाते हुए जोन-4 के सुपरवाइजर सुभाष को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वीसी ने साफ चेतावनी दी है कि अवैध निर्माण को संरक्षण देने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 5 9 7 1
Total views : 403658

Follow us on