Select Language :

Home » एजुकेशन » मुजफ्फरनगर के स्कूलों में मना योग उत्सव, शिक्षकों ने उठाया लाभ

मुजफ्फरनगर के स्कूलों में मना योग उत्सव, शिक्षकों ने उठाया लाभ

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस “स्वस्थ आयु के लिये योग” (Yoga for Healthy Ageing) की थीम पर अत्यंत हर्षोल्लास, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा के साथ मनाया गया। इन आयोजनों में मुख्य योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विद्यार्थियों, शिक्षकों, एनसीसी कैडेट्स और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सामूहिक योगाभ्यास कर निरोगी जीवन का संकल्प लिया।
स्थानीय शिक्षण संस्थानों में योग दिवस की धूम रही, जिसका विवरण निम्नलिखित है:
 पीआर पब्लिक स्कूल: पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ने योगाभ्यास के साथ योग शिविर सम्मन्न कराया। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने योग क्रियाएं कर स्वास्थ्य लाभ उठाया।
  • द एस.डी. पब्लिक स्कूल (द्वारिका सिटी): प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम माहना के आह्वान पर प्रशिक्षित योग शिक्षकों के निर्देशन में शिक्षकों व छात्रों ने योगाभ्यास कर “करें योग, रहें निरोग” का संकल्प लिया।
  • एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल: चैंपियंस ट्रैक क्लब के मनीष शर्मा ने छात्रों को योग का महत्व सिखाया और प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत ने शुभकामनाएं दीं।
  • जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल: प्रबंधक शुलभ गोयल व प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा की उपस्थिति में योग प्रशिक्षक मुकुल दुआ और पतंजलि संस्था की टीम ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को योग कराया।
  • आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल: योगाचार्या श्रीमती अन्नू व सुशील त्यागी के निर्देशन में 108 साधकों ने योग किया, जहाँ प्रबंधक सुघोष आर्य ने हास्य योग कराया।
  • ग्रैन चैंबर पब्लिक स्कूल (जूनियर विंग): गुडविल सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित शिविर में मुकुल दुआ व कुमारी अर्चना ने योग क्रियाएं कराईं, जिसमें पूर्व विधायक अशोक कंसल मुख्य रूप से मौजूद रहे।
  • भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर: भारत विकास परिषद व भारतीय योग संस्थान के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा के नेतृत्व में 54 एनसीसी कैडेट्स व स्टाफ ने योगाभ्यास किया।
  • एम. जी. पब्लिक स्कूल: प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग की उपस्थिति में शिक्षिका सीमा त्यागी ने स्टाफ को योग कराया, जबकि यहाँ के छात्रों ने जिला स्तरीय स्टेडियम कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।
  • लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर: प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा व योग शिक्षिका अपर्णा चिकारा के नेतृत्व में छात्राओं ने शीर्षासन, मयूर आसन व प्राणायाम का सुंदर प्रदर्शन किया।
  • श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज: प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल की अध्यक्षता तथा एनएसएस के सहयोग से आयोजित शिविर में योग विज्ञान विभाग के प्रवक्ता योगी भूपेन्द्र कुमार ने विभिन्न आसन व प्राणायाम कराए।
  • एसवीएम योग एंड हैल्थ साइंसेज कालेज: प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह की प्रेरणा से आयोजित योग महोत्सव में योगाचार्य स्वाति, निरंजन सिंह और डॉ. सहदेव आर्य ने भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार सैकड़ों साधकों को योगाभ्यास कराया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 1 8 6 4 0
Total views : 348453

Follow us on