
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद के गांधीनगर निवासी तपिश गुर्जर ने देश की प्रतिष्ठित ‘इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (आईसीएआई) द्वारा आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फाइनल परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। एक साधारण ग्रामीण परिवेश से आने वाले तपिश, स्थानीय किसान अजय गुर्जर के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिजनों के निरंतर मार्गदर्शन व सहयोग को दिया है।
तपिश ने अपनी इस बड़ी उपलब्धि पर बात करते हुए बताया कि कठिन परिश्रम, अनुशासन, अटूट आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के बल पर जीवन में किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी इस शानदार सफलता से उनके परिवार, मित्रों और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है तथा शुभचिंतक उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Post Views: 199













Total views : 403730