Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मीनगर करने को रणनीति बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मीनगर करने को रणनीति बनाने की मांग

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद का नाम बदलकर ‘लक्ष्मीनगर’ किए जाने की बरसों पुरानी मांग एक बार फिर से गरमा गई है। नगर पालिका परिषद के शासन द्वारा नामित भाजपा सभासदों ने इस संबंध में पुरजोर आवाज उठाते हुए नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप को एक औपचारिक प्रस्ताव सौंपा है। सभासदों ने इस प्रस्ताव को आगामी बोर्ड बैठक में शामिल कर सर्वसम्मति से पास कराने और अंतिम मंजूरी के लिए राज्य सरकार को भेजने का आग्रह किया है।

नगर पालिका चेयरपर्सन के आवास पर मुलाकात के दौरान नामित सभासदों ने तर्क दिया कि मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की यह मुहिम केवल एक प्रशासनिक फेरबदल नहीं है, बल्कि यह इस प्राचीन नगर की खोई हुई सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान को वापस दिलाने का एक बड़ा प्रयास है। उन्होंने कहा कि ‘लक्ष्मीनगर’ नाम भारतीय संस्कृति, समृद्धि और हमारी गौरवशाली सनातन परंपराओं का सच्चा प्रतीक है। इस ऐतिहासिक कदम से क्षेत्र के लाखों नागरिकों की जनभावनाओं और आस्था का सम्मान होगा। प्रस्ताव सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में नामित सभासद अभिजीत सिंह गंभीर, सचिन सैनी, अमन तोमर, रवि पाराशर और अमित बॉबी मुख्य रूप से शामिल रहे।

चेयरपर्सन और गौरव स्वरूप ने दिया सकारात्मक आश्वासन: नामित सभासदों की बात को गंभीरता से सुनते हुए पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने उन्हें इस दिशा में उचित कदम उठाने के लिए आश्वस्त किया। भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि यह विषय सीधे तौर पर आम जनमानस की भावनाओं से जुड़ा हुआ है, इसलिए इस पर पूरी संजीदगी के साथ विचार किया जाएगा। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने आश्वस्त करते हुए कहा कि इस प्रस्ताव को नियमानुसार आगामी बोर्ड बैठक के एजेंडे में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि इसे सदन से पास कराकर आवश्यक कार्यवाही के लिए उत्तर प्रदेश शासन (लखनऊ) को प्रेषित किया जा सके। इस मांग के दोबारा उठने के बाद से ही शहर के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में नाम बदलने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 1 4 6 4 8
Total views : 336592

Follow us on