Select Language :

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » मुजफ्फरनगर में पुलिस भर्ती के आखिरी दिन भी अलर्ट मोड पर डीएम-एसएसपी

मुजफ्फरनगर में पुलिस भर्ती के आखिरी दिन भी अलर्ट मोड पर डीएम-एसएसपी

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को जनपद में पूरी तरह से शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। गत 08 जून से शुरू हुई यह त्रिदिवसीय परीक्षा आज अंतिम दिन भी 10 जून को दो पालियों में होगी।  परीक्षा के अंतिम दिन भी प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। खुद जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने कमान संभालते हुए लगातार विभिन्न परीक्षा केंद्रों का तूफानी दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

सीसीटीवी से लाइव निगरानी और सघन चेकिंग

परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए हर केंद्र पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने आज तृतीय दिवस की परीक्षा के दौरान केंद्रों के प्रवेश द्वारों पर पहुंचकर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग (फ्रिस्किंग) व्यवस्था को देखा। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए कि निर्धारित मानकों के अनुरूप कड़ाई से जांच के बाद ही किसी भी अभ्यर्थी को भीतर प्रवेश दिया जाए। इसके साथ ही कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को भी परखा गया।
जिलाधिकारी और एसएसपी का कड़ा रुख: “परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल या व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कठोरतम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शुचिता से समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।”

ट्रैफिक और शांति व्यवस्था के लिए विशेष निर्देश

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने ड्यूटी पर तैनात जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और पुलिस बल को निर्देशित किया कि परीक्षा समाप्ति के बाद और परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तीखी नजर रखी जाए। इसके साथ ही, भीषण गर्मी और परीक्षार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए, ताकि अभ्यर्थियों और आम जनता को जाम की स्थिति से न जूझना पड़े। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और प्रशासनिक मुस्तैदी के चलते जनपद मुजफ्फरनगर में परीक्षा बिना किसी अप्रिय घटना के, पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो गई, जिससे अभ्यर्थियों और अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 1 5 3 5 7
Total views : 339176

Follow us on