Select Language :

Home » एजुकेशन » यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा, मुजफ्फरनगर में दूसरे दिन भी 13 से अधिक ने लिया भाग

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा, मुजफ्फरनगर में दूसरे दिन भी 13 से अधिक ने लिया भाग

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा जनपद में कड़े सुरक्षा घेरे के बीच दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से 17 केंद्रों पर सम्मन्न हुई। दोनों पालियों में 3360 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। भीषण गर्मी के बीच दोनों केंद्रों पर डीएम उमेश कुमार मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार ने परीक्षा व्यवस्था व केंद्रों पर पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया। केंद्रों पर शौचालय के बाहर की पुलिस बल तैनात किया गया गया। दो मिनट से अधिक देरी से बाहर निकलने वालों चिन्हित कर कक्षों में नजर रखी गई।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 8 जून को 17 केंद्रों पर शुरू हुई। तीन दिन तक चलने वाली इस परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह की पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक चली। वहीं दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक हुई। परीक्षा के नोडल अधिकार एवं एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे ने बताया कि द्वितीय दिन कुल आवंटित 16,464 अभ्यर्थियों में से 13,104 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3,360 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। विस्तार से देखें तो प्रथम पाली में पंजीकृत कुल 8,232 अभ्यर्थियों में से 6,555 उपस्थित रहे और 1,677 अनुपस्थित पाए गए। वहीं, द्वितीय पाली में भी कुल 8,232 अभ्यर्थियों में से 6,549 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 1,683 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की पैनी नजर और चाक-चौबंद व्यवस्था के चलते दूसरे दिन की परीक्षा बिना किसी बाधा के संपन्न हो गई। बुधवार को अंतिम दिन होने वाली परीक्षा के लिए भी पूर्ण व्यवस्था रहेगी। नोडल अधिकारी अतुल कुमार चौबे का कहना है कि मंगलवार को हुई परीक्षा के दौरान कोई भी नकलची केंद्रों पर नहीं पकड़ा गया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 1 5 3 1 5
Total views : 339108

Follow us on