Select Language :

Home » स्पोर्ट्स » मुजफ्फरनगर में कल सुबह निकलेगी साइकिल यात्रा

मुजफ्फरनगर में कल सुबह निकलेगी साइकिल यात्रा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में जनपद मुजफ्फरनगर के नागरिकों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी सात जून को सुबह ठीक छह बजे चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम चौराहे से इस साइकिल यात्रा का शुभारंभ होगा।

क्रीड़ा अधिकारी के मुताबिक, यह साइकिल रैली स्टेडियम चौराहे से शुरू होकर वहलना चौक तक जाएगी और वहां से वापस टर्न लेकर स्पोर्ट्स स्टेडियम चौराहे पर ही आकर संपन्न होगी। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को “साइकिल चलाओ, स्वस्थ रहो और पर्यावरण बचाओ” का सकारात्मक संदेश देना है। खेल विभाग ने मुजफ्फरनगर नगर के समस्त संभ्रांत नागरिकों, युवाओं और खेल प्रेमियों से इस रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और स्वास्थ्य क्रांति के इस अभियान से जुड़ने की भावपूर्ण अपील की है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 5 0 8
Total views : 384819

Follow us on