Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर में पर्यावरण दिवस पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया पौधारोपण

मुजफ्फरनगर में पर्यावरण दिवस पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया पौधारोपण

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर आज मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद द्वारा मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका (कम्पनी बाग) में एक वृहद और व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने विभिन्न प्रजातियों के फलदार, छायादार और औषधीय पौधे रोपित कर जनपदवासियों को पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश दिया।  इस दौरान उनके साथ पालिका के सम्मानित सभासद, अधिशासी अधिकारी, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

कम्पनी बाग परिसर में आयोजित इस उत्सव के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के संकल्प को प्रमुखता से दोहराया गया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही हमारी जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि उन्हें एक वृक्ष बनने तक पालना और उनका संवर्धन करना ही आज के दिन का सच्चा संकल्प है।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने का आह्वान

बढ़ते प्रदूषण और वैश्विक स्तर पर हो रहे जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौतियों का जिक्र करते हुए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि अब समय आ गया है जब प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण को बचाने के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी. उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का विशेष रूप से उल्लेख किया. उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा, “सभी नगरवासी अपनी माताओं के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी नियमित देखभाल करें। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधे को वृक्ष बनाने की जिम्मेदारी उठा ले, तो हमारी धरती को हरा-भरा होने से कोई नहीं रोक सकता।”

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 1 3 1 9 8
Total views : 331273

Follow us on