Select Language :

Home » एजुकेशन » मुजफ्फरनगर में TGT परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में सीटे खाली

मुजफ्फरनगर में TGT परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में सीटे खाली

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा बुधवार को मुजफ्फरनगर जनपद के 12 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच प्रारंभ हो गई। परीक्षा के पहले दिन जिले में दोनों ही पालियों में आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस बल सुबह से ही अलर्ट मोड़ पर नजर आया।

जिले में टीजीटी परीक्षा के लिए जिले में बने 12 केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हुई, जो साढ़े 11 बजे तक चली। इस पाली में परीक्षा के लिए कुल 5753 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, लेकिन इनमें से मात्र 2857 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी, जबकि 2896 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसके बाद दोपहर दो बजे से दूसरी पाली की परीक्षा शुरू हुई, जिसमें कुल 5258 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस पाली में भी परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या काफी अधिक रही। जहाँ 2837 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, वहीं 2421 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों ही पालियों में 5317 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जिसने अधिकारियों को भी चौंका दिया। आधे से ज्यादा केंद्रों पर सीटे खाली पड़ी रही। वहीं टीजीटी परीक्षा को लेकर डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वमा्र ने केंद्रों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ जनपद के विभिन्न संवेदनशील और प्रमुख परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को परखते हुए केंद्रों के बाहर और भीतर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने की हिदायत दी। एडीएम प्रशासन संजय कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों और पुलिस की संयुक्त मुस्तैदी के कारण पहले दिन दोनों ही पालियों की परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण, अनुशासित और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो गई।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 2 9 9 1
Total views : 383989

Follow us on