Select Language :

Home » अपराध » खाई में पलटी स्कार्पियो, प्रधान के भाई की मौत

खाई में पलटी स्कार्पियो, प्रधान के भाई की मौत

लोकपथ लाइव,  पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुरकाजी बाईपास हाईवे पर ग्राम भैंसानी के निकट बुधवार शाम करीब 6 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुजफ्फरनगर से दवाई लेकर लौट रहे हरैटी ग्राम प्रधान के छोटे भाई की स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे करीब 8 फीट गहरी खाई में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में ग्राम प्रधान के भाई की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा उनका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

How to Make a News Portal

प्राप्त विवरण के अनुसार, क्षेत्र के गांव हरैटी के ग्राम प्रधान चौधरी विवेक राठी का छोटा भाई अजय उर्फ छोटू (38 वर्ष) अपने साले अंकित (निवासी गांव इस्सोपुर, थाना भोपा) के साथ स्कार्पियो कार से मुजफ्फरनगर दवाई लेने गया था। शाम को दोनों वापस अपने गांव हरैटी लौट रहे थे। कार को अंकित चला रहा था। जैसे ही उनकी स्कार्पियो कार पुरकाजी बाईपास पर भैंसानी पुल कट के पास पहुंची, अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया।

खाई में पलटी कार, किसानों ने निकाला बाहर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संतुलन खोने के बाद स्कार्पियो कार हाईवे के नीचे बनी 8 फीट गहरी खाई में जाकर पलट गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार अजय व अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे किसान तुरंत मौके पर दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला।

अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए मुजफ्फरनगर के एक निजी अस्पताल में भिजवाया। जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद प्रधान के भाई अजय उर्फ छोटू को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल अंकित का उपचार अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की खबर मिलते ही भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष नवीन राठी, ब्लॉक अध्यक्ष मोनू प्रधान, और प्रधान रविंदर चौधरी सहित भारी संख्या में राजनेता, किसान नेता और क्षेत्र के लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने प्रधान विवेक राठी के आवास पर पहुंच रहे हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 3 8 1
Total views : 384596

Follow us on