
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रशासनिक अमले में हुए हालिया फेरबदल के बाद नव-नियुक्त अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने शनिवार को मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट पहुंचकर विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ अधिकारियों और अधीनस्थ कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर नए एडीएम (एफआर) ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त परिचयात्मक बैठक की और कलेक्ट्रेट की विभिन्न पटलों के कामकाज की जानकारी ली। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि शासन की जनहितैषी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारना और राजस्व मामलों का समयबद्ध व त्वरित निस्तारण करना उनकी मुख्य प्राथमिकता रहेगी। साथ ही उन्होंने आम जनता से जुड़े प्रशासनिक कार्यों को सुगम और पारदर्शी बनाने की बात भी कही।
Post Views: 211













Total views : 384959