
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। चरथावल विधानसभा क्षेत्र के गांव नगला पिथौरा स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं सर्व समाज के तत्वाधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती बेहद धूमधाम और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सर्व समाज के लोगों ने शिरकत कर देश के महान योद्धा को नमन किया और उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र आनंद रावत ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप एक सच्चे देशभक्त और स्वाभिमान के प्रतीक थे। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा और स्वतंत्रता के लिए महलों के सुख त्याग दिए और घास की रोटी खाकर दुश्मनों से लोहा लेते हुए अपना पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया।
गोरखपुर से पधारे ठाकुर विश्व विजय सिंह और कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राकेश पुंडीर ने संयुक्त रूप से कहा कि आज के इस ऐतिहासिक समारोह में सर्वदलीय राजनेताओं और सर्व समाज की भारी मौजूदगी ने यह साबित कर दिया है कि महापुरुष किसी एक जाति या धर्म के नहीं होते, वे संपूर्ण राष्ट्र के होते हैं। उन्हें जातियों के संकुचित बंधनों में कभी नहीं बांधा जा सकता।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र राठौर, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष दलबीर सिंह राणा, आरके राठौर, राम मेहर राणा, राजपूत उत्थान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सोम, शेर सिंह राणा, भारतीय किसान यूनियन (सेवक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सोम और पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश चौधरी सहित कई गणमान्य लोगों ने भी महाराणा प्रताप के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।
इस गौरवमयी अवसर पर संजय वीर राणा, श्रीपाल राणा कुशवाह, ठाकुर घासीराम, सरदार घनश्याम सिंह सैनी, ठाकुर सुरेंद्र सिंह, जयप्रकाश राणा, ठाकुर राहुल सिंह, संदीप पुंडीर, विक्रम सिंह, सतीश पुंडीर, जितेंद्र पुंडीर, अशोक राणा और रमेश सैनी सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक राकेश पुंडीर व प्रवीन पुंडीर ने संयुक्त रूप से किया।
Post Views: 88













Total views : 311338