Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर में एक रात मे 4 मुठभेड़ और 5 बदमाशों को लगी गोली,इनामी गैंगस्टर, गौकश और अंतरजनपदीय चोर दबोचे

मुजफ्फरनगर में एक रात मे 4 मुठभेड़ और 5 बदमाशों को लगी गोली,इनामी गैंगस्टर, गौकश और अंतरजनपदीय चोर दबोचे 

एसएसपी संजय वर्मा के निर्देशन में मिशन क्लीन 
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर जनपद में अपराधियों के लिए काल बनी ‘खाकी’ ने गुरुवार की रात ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अपराधियों की कमर तोड़ दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चार बड़ी मुठभेड़ों में 5 शातिर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में चोरी का माल, अवैध हथियार और लग्जरी गाड़ियाँ बरामद की हैं।

How to Make a News Portal

काली नदी पुल पर 20 हजारी इनामी दबोचा
थाना कोतवाली नगर और एसओजी की संयुक्त टीम ने काली नदी पुल के पास घेराबंदी कर 20 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर नितिन उर्फ हरिओम (गाजियाबाद निवासी) को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। शातिर नितिन ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। वह गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से वांछित चल रहा था।

शाहपुर में अंतरजनपदीय चोरों से भिड़ंत
थाना शाहपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मेरठ के रहने वाले दो शातिर चोरों मोनू उर्फ इसरार और जफर को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने चोरी किया हुआ 250 किलोग्राम जस्ता, दो तमंचे और अपराध में प्रयुक्त एक टेम्पो बरामद किया है। ये बदमाश अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य हैं जो औद्योगिक सामान की चोरी में माहिर हैं।

बुढ़ाना में गौकशों पर प्रहार
बुढ़ाना पुलिस ने गौकशी की सूचना पर घेराबंदी की, जहाँ बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में शातिर गौकश सोनू उर्फ भूरा (मेरठ निवासी) गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी मोबीन को कॉम्बिंग के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक महिंद्रा XUV 500 कार और अवैध असलहे बरामद किए हैं।

एसएसपी की अपराधियों को सख्त चेतावनी
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि जिले में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सभी घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। एसएसपी ने पुलिस टीम के अदम्य साहस की सराहना करते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों का अंजाम यही होगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 2 7 3
Total views : 384413

Follow us on