Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » पुरकाजी और चरथावल में मातृशक्ति का जन आक्रोश

पुरकाजी और चरथावल में मातृशक्ति का जन आक्रोश

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद के पुरकाजी और चरथावल विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को विपक्षी सांसद के विरुद्ध ‘महिला जन आक्रोश’ धरना प्रदर्शन और सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में मातृशक्ति ने हिस्सा लेकर विपक्षी सांसद की कार्यप्रणाली और नीतियों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया।
सम्मेलन में मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता सैनी, कार्यक्रम संयोजिका अंजलि चौधरी, पुरकाजी विधानसभा संयोजक सुधीर खटीक और चरथावल विधानसभा संयोजक सचिन त्यागी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विपक्षी सांसद पर क्षेत्र की अनदेखी और जनता की समस्याओं के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मालती रानी, वर्षा चौधरी, और महिला पिछड़ा आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की नारी अपने अधिकारों के प्रति सजग है और किसी भी प्रकार के अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी। कार्यक्रम का कुशल संचालन रेनू गर्ग द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंजलि तोमर, वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज कश्यप, मंडल अध्यक्ष बबली राणा, प्रमोद कुमार कश्यप, रोबिन कश्यप, और भोपाल जी सहित संगठन के कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी मौजूद रहे। पीनना मंडल से महिला मोर्चा अध्यक्ष रचना ठाकुर, अमित पवार, मोंटी पाल, सचिन ठाकुर, और योगेश पाल ने भी अपनी टीम के साथ सहभागिता की।
सम्मेलन में डॉ. श्वेता कौशिक, रेखा, बीना, सुनीता, सुषमा, सीमा, राखी, ममता, और सैकड़ों महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विपक्षी सांसद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 4 7 8
Total views : 384750

Follow us on