
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: आज जनपद में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशाल भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा ऐतिहासिक टाउन हॉल से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी। कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जो आपसी सद्भाव और श्रद्धा का प्रतीक बनी।


वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ कौशिक (एडवोकेट) ने भी शोभायात्रा में शिरकत की और भगवान परशुराम के चरणों में नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन अन्याय के विरुद्ध लड़ने और मानवता की रक्षा का संदेश देता है। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। बैंड-बाजों और भक्तिपूर्ण झांकियों ने पूरे शहर को धर्ममय कर दिया। वंही टाउनहाल मैदान में बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग एकत्रित हुए।

Post Views: 129












Total views : 282528