Select Language :

Home » राष्ट्रीय » मुजफ्फरनगर: पीएम श्री स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंची केंद्र की टीम

मुजफ्फरनगर: पीएम श्री स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंची केंद्र की टीम

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद में संचालित पी.एम. श्री (PM Shri) कंपोजिट विद्यालयों की शैक्षणिक और भौतिक स्थिति का जायजा लेने के लिए गुरुवार को भारत सरकार द्वारा नामित सेंट्रल नोडल ऑफिसर लुकास एल. कामसुआन  मुजफ्फरनगर पहुंचे। वित्त मंत्रालय के सार्वजनिक उद्यम विभाग में कार्यरत कामसुआन का लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचने पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

How to Make a News Portal

पुरकाजी इंटर कॉलेज में लैब और लाइब्रेरी का निरीक्षण:  नोडल अधिकारी ने सबसे पहले पी.एम. श्री इंटर कॉलेज, पुरकाजी का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, आईसीटी लैब, ‘लर्निंग बाइ डूइंग’ (LBD) लैब, करियर एंड गाइडेंस रूम और पुस्तकालय का बारीकी से अवलोकन किया। विद्यालय के भौतिक परिवेश और शैक्षणिक गतिविधियों को देख उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

सैदपुर कलां में बच्चों का ज्ञान देख हुए गदगद:  इसके बाद  पी.एम. श्री कंपोजिट विद्यालय, सैदपुर कलां (ब्लॉक-चरथावल) पहुंचे। यहाँ कक्षा 6 के छात्रों ने ब्लैक बोर्ड और स्मार्ट बोर्ड के बीच अंतर बताकर अधिकारी को प्रभावित किया। कक्षा 7 के छात्र आईसीटी लैब में कंप्यूटर पर ड्राइंग और पेंटिंग करते मिले। छोटे बच्चों द्वारा इंडोर गेम्स और सांप-सीढ़ी के प्रदर्शन की भी सराहना की गई।

इंचार्ज अध्यापिका की मेहनत को सराहा: विद्यालय की इंचार्ज अध्यापिका दीपा त्यागी द्वारा स्कूल को स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रयासों की नोडल अधिकारी ने विशेष प्रशंसा की। उन्होंने समस्त स्टाफ को रिमार्क देकर प्रोत्साहित किया। विद्यालय में हर्बल गार्डन के भीतर नोडल अधिकारी ने आम का पौधा भी रोपित किया। यहाँ बालक-बालिका शौचालय, मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्थाएं सुचारू पाई गईं।  निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश श्रीवास, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी चरथावल अमरवीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पी.एम. श्री स्कूलों को भविष्य में और भी बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 2 8 5 8
Total views : 383792

Follow us on