
लोकपथ लाइव, लोनी (गाजियाबाद): लोनी प्रशासन ने सोमवार को भी बेहटाहाजीपुर क्षेत्र में अवैध औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। नायब तहसीलदार रति गुप्ता के नेतृत्व में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगरपालिका परिषद की संयुक्त टीम ने क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया, जिसमें अवैध रूप से अवैध प्रदूषणकारी इकाइयों कोयला जलाते हुए मिली। इस दौरान 12 अवैध प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों को सील किया गया।


नयाब तहसीलदार रति गुप्ता ने बताया कि सोमवार को निरीक्षण के दौरान बेहटाहाजीपुर में बड़ी संख्या में प्रदूषणकारी इकाइयां संचालित पाई गई जो पर्यावरण की धज्जियां उड़ा रहे थे। टीम ने मुख्य रूप से लोहे और एल्युमीनियम गलाने वाली भट्टियों को रंगे हाथ चलते हुए पकड़ा। इन भट्टियों से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने की संभावना के चलते तत्काल कार्रवाई करते हुए इन भट्टियों को बुझाया और इकाइयों व मशीन को सील कर दिया।

नायब तहसीलदार रति गुप्ता ने संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सील की गई इकाइयों में काम शुरू हो गया या सील से छेडछाड हुई तो संबंधित के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम ने क्षेत्र में अन्य कई धूल-मिट्टी और प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों को भी चिन्हित किया है।












Total views : 266918