Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » नायब तहसीलदार की रिपोर्ट पर लेखपाल सस्पेंड

नायब तहसीलदार की रिपोर्ट पर लेखपाल सस्पेंड

लोकपथ लाइव, खतौली (मुजफ्फरनगर)। रतनपुरी क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को शह देना और कार्य में लापरवाही बरतना लेखपाल कुलदीप कुमार को भारी पड़ गया। एसडीएम खतौली डॉ. ललित कुमार मिश्र ने कड़ा रुख अपनाते हुए लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार खतौली और राजस्व निरीक्षक मंसूरपुर की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

How to Make a News Portal

एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र ने बताया कि लेखपाल कुलदीप कुमार न केवल अनुशासनहीन थे, बल्कि वह अपने आवंटित क्षेत्र में निवास भी नहीं कर रहे थे। मुख्य आरोप ग्राम रतनपुरी की भूमि से जुड़ा है। इस भूमि के एक हिस्से पर अवैध कब्जा किया गया है, जिसके विरुद्ध  बेदखली का वाद भी चल रहा है। लेखपाल पर अतिक्रमणकर्ता के साथ सांठगांठ का आरोप भी है।

जांच और भत्ता नियम: निलंबन अवधि के दौरान कुलदीप कुमार को राजस्व निरीक्षक कार्यालय खतौली से संबद्ध किया गया है। उन्हें वित्तीय नियमावली के अनुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ता ही देय होगा। एसडीएम ने तहसीलदार खतौली को जांच अधिकारी नियुक्त किया है, जिन्हें 7 दिनों के भीतर आरोप पत्र प्रस्तुत करने और एक माह के अंदर विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई से तहसील प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 3 8 9
Total views : 384611

Follow us on