Select Language :

Home » राजनीति » वैश्विक युद्ध और पेट्रोल-डीजल के संकट को लेकर अफवाहों पर न दें ध्यान: पीएम मोदी

वैश्विक युद्ध और पेट्रोल-डीजल के संकट को लेकर अफवाहों पर न दें ध्यान: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में भरा जोश, ‘संकट के बादलों के बीच भारत का बढ़ता सामर्थ्य’
लोकपथ लाइव, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया। पीएम ने वर्तमान में चल रहे वैश्विक संघर्षों (इजराइल-ईरान-अमेरिका) का जिक्र करते हुए देश को ऊर्जा संकट के प्रति आगाह किया, लेकिन साथ ही भारत की मजबूती का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुनिया भले ही युद्ध और पेट्रोल-डीजल की कमी से जूझ रही हो, लेकिन भारत अपने मजबूत वैश्विक संबंधों के कारण सुरक्षित है।

How to Make a News Portal

पीएम मोदी ने कहा कि वर्तमान में जिस क्षेत्र में युद्ध चल रहा है, वह भारत की ऊर्जा जरूरतों का मुख्य केंद्र है। हमारे वैश्विक संबंध, अलग-अलग देशों से मिल रहा सहयोग और पिछले एक दशक में देश का जो सामर्थ्य बना है, इनकी वजह से भारत इन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला कर रहा है। इसलिए जनता अफवाहों के बहकावे में ना आएं। उन्होंने हर बार की तरह इस बार भी विश्वास है कि जैसे हमने देश के 140 करोड़ देशवासियों के सामर्थ्य से पुराने संकटों को हराया था, इस बार भी हम सब मिलकर के इस कठिन हालत से बहुत ही अच्छी तरह बाहर निकल जाएंगे। पीएम ने कहा कि वर्तमान में हमारे पड़ोस में एक माह से भीषण युद्ध चल रहा है। हमारे लाखों परिवारों के सगे-संबंधी इन देशों में रहते हैं, खासतौर पर खाड़ी देशों में काम करते हैं।

जम्मू-कश्मीर का ऐतिहासिक गौरव
पीएम मोदी ने खेल जगत की चर्चा करते हुए पीएम ने जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की। कर्नाटक के हुबली में हुए मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने 7 दशकों बाद अपना पहला रणजी खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। पीएम ने युवा गेंदबाज आकिब नबी का विशेष उल्लेख किया, जिन्होंने इस सीजन में 60 विकेट झटके। वहीं पीएम ने विश्व कप की जीत का भी जिक्र किया और कहा कि यह महीना क्रिकेट प्रेमियों के लिए उत्साह से भरा रहा है।

खाड़ी देशों का आभार और प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा
युद्ध की स्थिति के बीच खाड़ी देशों में रह रहे 1 करोड़ से अधिक भारतीयों की सुरक्षा को लेकर पीएम ने कहा कि सरकार निरंतर उनके संपर्क में है। उन्होंने इन देशों की सरकारों का आभार व्यक्त किया कि वे संकट की इस घड़ी में भारतीयों की हरसंभव मदद कर रहे हैं।

जल संरक्षण और वाराणसी का विश्व रिकॉर्ड
गर्मियों की आहट के साथ ही पीएम ने ‘जल संचय’ को जन-आंदोलन बनाने की बात कही। पिछले 11 वर्षों में देश में लगभग 50 लाख वॉटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर तैयार किए गए हैं। पीएम ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी की सराहना की, जहाँ मात्र एक घंटे में 2.51 लाख पौधे लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। उन्होंने कहा कि जब समाज खुद आगे आता है, तो बड़े बदलाव मुमकिन होते हैं।

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 8 1 5 5 5
Total views : 257454

Follow us on