Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » एमडीएस विद्या मंदिर के छात्र ‘इंस्पायर अवार्ड’ में चयनित

एमडीएस विद्या मंदिर के छात्र ‘इंस्पायर अवार्ड’ में चयनित

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर/मन्सूरपुर: मिल मन्सूरपुर स्थित एम.डी.एस. विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने एक बार फिर विज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित प्रतिष्ठित ‘इंस्पायर अवार्ड’ योजना के लिए विद्यालय के दो मेधावी छात्रों के मॉडलों का चयन किया गया है। इस उपलब्धि के तहत प्रत्येक चयनित छात्र को उनके प्रोजेक्ट को विकसित करने हेतु 10,000-10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।

सामाजिक समस्याओं पर केंद्रित हैं प्रोजेक्ट्स: विद्यालय के प्रधानाचार्य  अनिल कुमार उपाध्याय ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि कक्षा 10 के छात्र अभि और गोपाल ने अपनी वैज्ञानिक सोच से समाज की ज्वलंत समस्याओं का समाधान पेश किया है। छात्र अभि ने “जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा हेतु मशीन” तैयार की है, जो किसानों के लिए वरदान साबित हो सकती है। वहीं, छात्र गोपाल ने “स्मार्ट फूड क्वालिटी एनालाइज़र” विकसित किया है, जो मिलावट के दौर में खाद्य पदार्थों की शुद्धता की जांच कर सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करने में सहायक है।

विद्यालय परिवार में उत्साह: छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक संदीप कुमार एवं प्रधानाचार्य ने मेधावियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय छात्रों के अथक परिश्रम और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन को दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ, जिनमें अनिल शास्त्री, विक्रांत कुमार, फरियाद राणा, अनुज चपराना, वैशाली राठी और मनोज कुमार शामिल रहे, उपस्थित रहा। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां ग्रामीण क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों में भी वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 8 7 0 6
Total views : 246012

Follow us on