Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » गैस सिलेंडर की मारामारी के बीच जांच करने उतरी डीएसओ की टीम

गैस सिलेंडर की मारामारी के बीच जांच करने उतरी डीएसओ की टीम

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) ओम हरि उपाध्याय ने जनपद में एलपीजी और पेट्रोलियम पदार्थों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने मैसर्स दीपक गैस सर्विस और मैसर्स सरवट इण्डेन गैस सर्विस के कार्यालयों व गोदामों की जांच की।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अमित यादव और विकास कुमार ने उपभोक्ताओं से सीधा संवाद कर उन्हें आश्वस्त किया कि जिले में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने अपील की कि तकनीकी कारणों से सर्वर पर लोड होने की स्थिति में पैनिक न हों और संयम बनाए रखें। उन्होंने उपभोक्ताओं को शीघ्र ई-केवाईसी (e-KYC) पूर्ण कराने और गैस बुकिंग के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ऑयल कंपनी के मोबाइल ऐप का उपयोग करने की सलाह दी।
पेट्रोल पंप सहित होटल-ढ़ाबों की जांच
इसके साथ ही, डीएसओ व एआरओ ने आनंदपुरी स्थित मैसर्स मॉडर्न सर्विस स्टेशन का भी औचक निरीक्षण किया, जहाँ पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक पाया गया। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस के अवैध उपयोग को रोकने के लिए ‘फूड एण्ड मूड होटल’, ‘देवेन्द्र फास्ट फूड’ और ‘पंडित जी शुद्ध भोजनालय’ पर भी छापेमारी की गई, हालांकि यहाँ कोई अनियमितता नहीं मिली। अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए कि होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट संचालक किसी भी स्थिति में घरेलू सिलेंडर का प्रयोग न करें। सड़क पर मिले गैस हॉकर्स को भी आईडी कार्ड और मानक उपकरण साथ रखने की हिदायत दी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ निरंतर दंडात्मक कार्यवाही जारी रहेगी।

गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 12 सिलेंडर और कांटा जब्त

 

दिल्ली: करोल बाग से लापता महिला जम्मू-कश्मीर में मिली, दिल्ली से जम्मू-कश्मीर तक चला ऑपरेशन

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 7 6 9 3
Total views : 242748

Follow us on