Select Language :

Home » एजुकेशन » शाइनिंग स्टार्स समारोह में नन्हें कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

शाइनिंग स्टार्स समारोह में नन्हें कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में शनिवार को शाइनिंग स्टार्स राइम रेसिटेशन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अनन्या राणा, शिल्पा मलिक, विकास राणा, डॉ. राजीव, स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल, प्रधानाचार्य अनघ सिंघल और मीना सिंघल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

How to Make a News Portal

समारोह में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हे कलाकारों ने ‘ना मांगे हीरा मोती’ और ‘जिंदगी की यही रीत है’ जैसे गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा एक और दो के छात्रों के लिए आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जहां बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा में रैंप वॉक कर अपनी कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सत्र 2024-25 के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कक्षा 1 से 11 तक के प्रतिभाशाली विद्यार्थी अब्दुल रहीम, पंक्ति, मैत्री सिंघल, उत्कर्ष गोयल, रुद्रांशी राठी, रोमित कपूर और प्रियांशु पुंडीर सहित अन्य को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक अशोक सिंघल व प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए और शिक्षकों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका चेतना और प्रियांशी द्वारा किया गया।

पुरुस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में यह रहे शामिल: अब्दुल रहीम, पंक्ति, अफ्फान, रिहान, रियांस, अलसबा, माहिरा, आराध्या, कृतिका धीमान, शिवांश गर्ग, आदिल चौधरी, मैत्री सिंघल, पीयूष मलिक, परिधि सिंह, अर्सलान, उत्कर्ष गोयल, वंश धीमान, वंशिका धीमान, रिहान, नव्या सिंघल, कृष्णा गोयल, अवनी गर्ग, निकुंज, वेदांश, गौरव कुमार, आर्या कौशिक, चैतन्य गुप्ता, रितिका, कुंज अरोड़ा, नमन सिंघल, विवेक बिंदल, शौर्य राणा, तेजेंद्र, वैष्णवी चौधरी,  अंशिका शर्मा, मुस्कान सूजी हैं। पी.आर.पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी के पुरस्कृत विद्यार्थियों में रुद्रांशी राठी, रक्षित कुमार, वेदांशी, रोमित कपूर, यशी वर्मा, ओम चौधरी, मनिका, आरुष वाणी सिंघल, रोहन कुमार, आरुष चौधरी, अद्विका अग्रवाल, अविका वर्मा, दक्ष सिंघल, मानिक सिंह, आरोही सिंह, शिवाय सिंह, खुशी, सिद्धाम जैन, अविका कौशिक, हार्दिक शर्मा, विहान कक्कड़, आराध्या भारद्वाज, आरव मित्तल, परभनूर, राधिका, काव्या राजवंशी, साची अरोरा, अपेक्षा राठी, वैष्णवी सिंघल, वंशिका सिंह, अक्षित कौशिक, चेतन, प्रियांशु पुंडीर का नाम शामिल रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 7 6 9 3
Total views : 242752

Follow us on