Select Language :

Home » राष्ट्रीय » क्रिकेट के ‘राजकुमार’ की शाही शादी: अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक परिणय सूत्र में बंधे

क्रिकेट के ‘राजकुमार’ की शाही शादी: अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक परिणय सूत्र में बंधे

महालक्ष्मी रेस कोर्स में जुटा दिग्गजों का हुजूम, धोनी, द्रविड़ और रहाणे समेत कई हस्तियों ने दिया आशीर्वाद
लोकपथ लाइव, मुंबई। भारतीय क्रिकेट के ‘भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर में शहनाइयां गूंज उठी हैं। सचिन के बेटे और उभरते हुए क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर अपनी मंगेतर सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। मुंबई के प्रतिष्ठित महालक्ष्मी रेस कोर्स में आयोजित इस भव्य समारोह में खेल, राजनीति और उद्योग जगत की नामचीन हस्तियां शिरकत करने पहुंचीं।

How to Make a News Portal

मुंबई के प्रतिष्ठित महालक्ष्मी रेस कोर्स में आयोजित इस भव्य समारोह में खेल, राजनीति और उद्योग जगत की नामचीन हस्तियां शिरकत करने पहुंचीं। शादी के उत्सव की शुरुआत 03 मार्च को महालक्ष्मी रेस कोर्स में एक निजी मेहंदी समारोह के साथ हुई। इस दौरान अर्जुन और सानिया के परिवार के साथ-साथ क्रिकेट जगत के पुराने साथी भी नजर आए। शादी के मुख्य समारोह में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की मौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा। इसके अलावा पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ अपनी पत्नी विजेता पेंधारकर के साथ पहुंचे। मेहमानों की सूची में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर, अनिल कुंबले, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश प्रसाद, आकाश चोपड़ा और यूसुफ पठान जैसे दिग्गज शामिल रहे।

राजनीतिक गलियारों से भी पहुंचे दिग्गज
अर्जुन की शादी का निमंत्रण केवल खेल जगत तक सीमित नहीं रहा। भव्य समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी जैसी बड़ी राजनीतिक हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया था, जिससे यह आयोजन देश की सबसे चर्चित शादियों में से एक बन गया।

कौन हैं सानिया चंडोक?
अर्जुन की दुल्हनिया सानिया चंडोक एक सफल एंटरप्रेन्योर (उद्यमी) हैं। वह मुंबई के मशहूर उद्योगपति रवि घाई की पोती हैं। सानिया खुद का एक ‘पेट केयर’ ब्रांड चलाती हैं, जो पशुओं की स्किनकेयर और ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है।

आईपीएल 2026 में नई पारी की शुरुआत
शादी के इस खुशनुमा माहौल के बीच अर्जुन के करियर में भी बड़ा बदलाव आया है। आईपीएल के आगामी सीजन में अर्जुन तेंदुलकर अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेलते नजर आएंगे। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब इस पर होंगी कि जीवन की इस नई पारी के बाद अर्जुन मैदान पर कैसा प्रदर्शन करते हैं।

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 4 1 1 3
Total views : 231981

Follow us on