
मुख्यमंत्री ने 1500 करोड़ की सब्सिडी सीधे खातों में भेजी
लोकपथ लाइव, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के पावन पर्व से ठीक पहले प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को बड़ा उपहार दिया है। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के तहत प्रदेश के 1 करोड़ 86 लाख परिवारों के बैंक खातों में कुल 1500 करोड़ रुपये की रसोई गैस रिफिल सब्सिडी का डिजिटल हस्तांतरण किया।


मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य त्योहारों के उत्साह को हर घर तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर ईंधन की चिंता न हो, इसलिए यह राशि जारी की गई है। लाभार्थी अपनी नजदीकी गैस एजेंसी से होली के पहले या बाद में भरा हुआ सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने लाभार्थियों को सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक प्रदान करते हुए कहा कि त्योहारों की खुशी हर घर तक पहुँचाना ही ‘डबल इंजन’ सरकार का असली मकसद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार से मिलने वाली 335.40 रुपये की सब्सिडी के अतिरिक्त, राज्य सरकार भी यह बड़ी वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के तहत प्रदेश के 1 करोड़ 86 लाख परिवारों के बैंक खातों में कुल 1500 करोड़ रुपये की रसोई गैस रिफिल सब्सिडी का डिजिटल हस्तांतरण किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला लाभार्थियों को सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक भी प्रदान किया।

सुरक्षा से बढ़ा महिला श्रमबल
मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले की स्थिति और वर्तमान की तुलना करते हुए कहा कि आज प्रदेश दंगों और कर्फ्यू से पूरी तरह मुक्त है। सुरक्षा के इसी भरोसे का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में महिला श्रमबल की भागीदारी 13% से बढ़कर 36% के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई है। उन्होंने ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बेटी के जन्म से लेकर उसकी विदाई तक सारथी की भूमिका निभा रही है।
बेटियों के लिए एचपीवी टीकाकरण की सौगात
स्वास्थ्य के मोर्चे पर बड़ी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि 14 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु ‘एचपीवी टीकाकरण’ अभियान शुरू किया गया है। 2100 रुपये की इस वैक्सीन की कीमत को न्यूनतम कर दिया गया है और जल्द ही इसे प्रदेश भर में पूर्णतः मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा।
विपक्ष पर प्रहार और निवेश का संकल्प
पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि पहले शासन माफियाओं के इशारे पर चलता था, लेकिन आज दुनिया का हर बड़ा निवेशक यूपी में निवेश करना चाहता है। कार्यक्रम में मौजूद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि सरकार का अगला लक्ष्य 1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का है, जबकि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उज्ज्वला योजना को माताओं के आंसू पोंछने वाली क्रांतिकारी पहल बताया।










Total views : 228003