
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर (खतौली)। आम जनमानस को शुद्ध एवं मिलावट रहित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II मुजफ्फरनगर अर्चना धीरान के नेतृत्व में होली पर्व विशेष अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में दिनांक 27 फरवरी 2026 को खतौली क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान राजपाल स्वीट्स, भूड़, खतौली से गुजिया, एन.एस.टी. स्टॉल एंड स्वीट्स, चौपला, खतौली से बूंदी का लड्डू तथा गुलबर्ग स्वीट्स एंड नमकीन, चौपला, खतौली से चमचम के एक-एक विधिक नमूने नियमानुसार संग्रहित किए गए। कुल 03 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं।
निरीक्षण के दौरान गुलबर्ग स्वीट्स एंड नमकीन पर अस्वस्थकर परिस्थितियों में भंडारण एवं संदेहास्पद अखाद्य रंग के प्रयोग की आशंका पाए जाने पर लगभग 30 किलोग्राम चमचम, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7,500 रुपये बताई गई, को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कराया गया।
अधिकारियों ने संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं को साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के कड़े निर्देश दिए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार एवं पूनम कुमारी भी शामिल रहे।
Post Views: 174













Total views : 276830